अहिरवार समाज विकास परिषद के तत्वावधान में दिनांक 9 मई एवं 10 मई को मरवाही में दो दिवसीय भव्य महासम्मेलन का सफल आयोजन संपन्न हुआ
दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट / इस महासम्मेलन में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महासम्मेलन के प्रथम दिवस पर समाज की मेधावी छात्राओं एवं खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
महासम्मेलन के द्वितीय दिवस में सर्वसम्मति से परिषद के विभिन्न पदों हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया, जो निम्नानुसार है —
संरक्षक – श्री हेतराम जांगड़े जी
उप संरक्षक – श्री दिनेश लहरें जी
सभापति – श्री एन. डी. स्वामी जी
उपसभापति – श्री प्रीतम दास अहिरवार जी, श्री सुरेश पंत जी
अध्यक्ष – श्री रामलाल लहरें जी
कार्यकारी अध्यक्ष – श्री तुलसी अनुरागी जी, श्री नरोत्तम अहिरवार जी
उपाध्यक्ष – श्री चैनदास सुमेर जी, श्री प्यारेलाल सूर्या जी, श्री घनश्याम दत्त जी, श्री अशोक बांधव जी, श्री भोलेदास जी, श्री मोहन दास जी, श्री मनमोहन जी
महासचिव – श्री विसाहूलाल चौधरी जी
सचिव – श्री विनोद ओगरे जी
सह सचिव – श्री मनहरण जी, श्री छबिलाल बांधव गुरुजी, श्री नोहरे दास जी, श्री राकेश कोटहा जी
कोषाध्यक्ष – श्री निगम दास जी
परिषद की आगामी प्रथम बैठक में शेष पदों का विस्तार एवं अन्य समितियों का गठन किया जाएगा।
समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता से यह महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाज की एकता, शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक उत्थान हेतु यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक रहा ।
CNI NEWS छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
मो, 9340820592


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.