नगर सेना बचाव टीम का मॉकड्रील सम्पन्न
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - कलेक्टर के निर्देशानुसार में सुश्री योग्यता साहू जिला अग्निशमन अधिकारी एवं जिला सेनानी , नगर सेना , जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में नगर सेना बाढ़ बचाव टीम जांजगीर द्वारा टेम्पल सिटी शिवरीनारायण स्थित महानदी के रामघाट में मानसून आगमन के पूर्व तैयारी हेतु बाढ़़ बचाव संबंधी मॉकड्रील कराया गया। इस दौरान लाईफ जैकेट का निरीक्षण किया गया और नाविकों को सलाह दिया गया कि बिना जैकेट किसी को नाव मे नाव बैठायें। इसके अलावा फायर का डेमो और आग के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। नौका बिहार समिति को नाव संचालन करते समय सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। तहसीदार नायब तहसीलदार , अध्यक्ष नगर पंचायत , थाना प्रभारी शिवरीनारायण मय स्टाफ नगर सेवा मेजर विश्वंभर राठौर / विवेकानन्द गोस्वामी , सैनिक फिरत यादव , विजय साहू , कमल उपाध्याय एवं अन्य सैनिकों की सहायता से माक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.