कोयलीबेड़ा में तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक
पखांजूर/कोयलीबेड़ा से CNI NEWS के लिए शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
कोयलीबेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि चलते ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को वाहन रोककर अपनी जान बचाकर बाहर निकलना पड़ा। कुछ ही देर में ट्रक धू-धू कर जलने लगा और उसमें भरा तेंदूपत्ता सहित पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है तथा आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.