Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 2, 2026

वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की सख्त निगरानी, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण सड़क की कटिंग करवा कर की जांच, नहर लाइनिंग और एनीकट निर्माण की परखी गुणवत्ता कलेक्टर ने तय समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

 वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की सख्त निगरानी, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण



सड़क की कटिंग करवा कर की जांच, नहर लाइनिंग और एनीकट निर्माण की परखी गुणवत्ता


कलेक्टर ने तय समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश


कवर्धा, 2 मई 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के बैगा बाहुल्य इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा स्वयं निर्माण स्थलों पर पहुंचकर जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से ग्रामीणों तक पहुंच सके।




 इसी कड़ी में उन्होंने आज पंडरिया विकासखंड के ग्राम कमराखोल, रहमानकांपा और अमनिया में विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए।


कलेक्टर ने ग्राम कमराखोल में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत बन रही सड़क, रहमानकांपा में हाफ नदी पर नहर लाइनिंग कार्य तथा ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में निर्माणाधीन एनीकट कम काजवे का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, कार्यपालन अभियंता श्री मनोज पराते, श्री संतोष ठाकुर, श्री दिलीप राजपूत, जनपद सीईओ श्री अमित दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 


सड़क की कटिंग कर जांची गुणवत्ता


प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मुनमुना से कमराखोल तक बन रही सड़क का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता जांच के लिए सड़क की कटिंग करवाई। इससे सड़क की मोटाई और उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती की परख की गई। उन्होंने सड़क की चौड़ाई भी मापकर जांची। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि शोल्डर और फर्नीचर का कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। कलेक्टर ने ठेकेदार और इंजीनियर को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा मटेरियल की मात्रा में किसी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।


कलेक्टर ने नहर लाइनिंग कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश


कलेक्टर श्री वर्मा ने रहमानकांपा में ग्राम बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना, फीडर कार्य, रामतला जलाशय के शीर्ष कार्य, नहरों के री-मॉडलिंग एवं लाइनिंग तथा विस्तार कार्यों का भी जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भू-अर्जन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर किसानों को मुआवजा दिलाने और नहर कनेक्शन कार्य इसी वर्ष पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि वनांचल क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।


कार्यपालन अभियंता ने बताया कि प्रथम चरण में 80.71 करोड़ रुपए की लागत से कार्य किया जा रहा है, जिससे 20 ग्रामों के किसानों को लाभ मिलेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने पर 1896.37 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बकेला, देवसरा, लिम्हाईपुर, बीरमपुर, राम्हेपुर, गंगापुर, पंडरीपथरा, पाढ़ी, लारंगपुर, केसरीगोडान, रहमानकांपा, बिरकोना, पंडरिया, नवागांव हटहा, डोमसरा, रेहूटाखुर्द, कुबा, नवापारा, सोनपुरी और गौरकांपा सहित अनेक ग्रामों के किसान लाभान्वित होंगे।


ग्राम अमनिया में एनीकट निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


कलेक्टर श्री वर्मा ने इसके बाद ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में निर्माणाधीन एनीकट कम काजवे का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों को शीघ्र लाभ मिल सके। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि लगभग 3.67 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे इस एनीकट से निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल आपूर्ति, आवागमन सुविधा तथा सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के माध्यम से लगभग 58 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad