Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 2, 2026

सुशासन तिहार: दिव्यांग केदारी साहू को सिर्फ मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ही नहीं, फिर से काम शुरू करने का भी मिला हौसला

 सुशासन तिहार: दिव्यांग केदारी साहू को सिर्फ मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ही नहीं, फिर से काम शुरू करने का भी मिला हौसला



कवर्धा, 02 मई 2026। सुशासन तिहार से कवर्धा निवासी श्री केदारी साहू के जीवन में फिर से मुस्कान लौट आई है। दिव्यांग श्री साहू को सिर्फ मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ही नहीं, फिर से काम शुरू करने का भी हौसला मिला है। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से अब उन्हें आने-जाने में आसानी होगी और वे अपना पुराना काम दोबारा शुरू कर सकेंगे। इससे उनकी आय के साधन फिर से मजबूत होगा और परिवार की स्थिति में भी सुधार आएगा। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की संवेदनशील पहल लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगा रही है।


नगर पालिका कवर्धा के वार्ड क्रमांक 04 निवासी श्री केदारी साहू पढ़े-लिखे नहीं हैं और शासकीय प्रक्रियाओं की जानकारी भी उन्हें नहीं थी। वे बताते हैं कि उन्हें यह भी पता नहीं था कि आवेदन कैसे करना है और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जब उन्हें सुशासन तिहार शिविर की जानकारी मिली, तब वे अपने बेटे के साथ शिविर पहुंचे और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। श्री केदारी साहू पहले घड़ी एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की घर-घर जाकर मरम्मत का कार्य करते थे, जो उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। लेकिन आवागमन के लिए उपयुक्त साधन नहीं होने के कारण उनका काम प्रभावित हो गया और धीरे-धीरे बंद होने की स्थिति में पहुंच गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा। 


सुशासन तिहार शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। इस सहायता से श्री केदारी साहू के जीवन में नई उम्मीद जागी है। अब वे आसानी से आवागमन कर सकेंगे और पुनः अपने स्वरोजगार को शुरू कर पाएंगे। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से श्री केदारी साहू और उनके बेटे के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए नई राह और नई शुरुआत लेकर आया है। अब वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 लोगों के जीवन में राहत और बदलाव लेकर आ रहा है। इस अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad