एक ही घर में मिली चार लाशें , पुलिस जांच जारी
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जाँच कर रही है।
मौके पर पति पत्नी गोविंद साहू 45 वर्ष और चंचल साहू 40 वर्ष फाँसी पर लटके हुये मिले ,
जबकि मृतक के पुत्री दृष्णा साहू 13 वर्ष पुत्र यशांत साहू 11 वर्ष मृत अवस्था में लेटे हुय मिले। घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
मौके पर एफएसएल यूनिट की टीम पहुँची है और जाँच की जा रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें पारिवारिक विवाद का हवाला दिया गया है , जिसकी जाँच की जा रही है। थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.