बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट व खाद की कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बिलाईगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिलाईगढ़ विधानसभा मुख्यालय में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की किल्लत, खाद की कमी एवं लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाकेश्वर देवांगन के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें प्रमुख रूप से शामिल हुईं।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बिलाईगढ़ एसडीएम को सौंपा गया।
विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें जी ने कहा कि महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। वहीं किसानों को खाद की कमी से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी एवं मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री एवं सराफा (सोना-चांदी) के बढ़ते दामों ने आम नागरिकों का जीवन कठिन बना दिया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों एवं समस्याओं को मजबूती से उठाती रहेगी।
इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, सरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष भीषम साहू , जिला सेवा दल कांग्रेस अध्यक्ष इन्दु पड़वार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण भट्ट, नेमीचंद केशरवानी, गोपाल पांडेय, शेखर भट्ट, मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, यशवंत साहू, डीसु सीदार, अरविंद मनहर, सुनील आदित्य, रामा हिरवानी, योगेश्वरी साहू, धनेश साहू, कोमल साहू, बलराम देवांगन, अर्जुन रात्रे, हरियर साहू, विनोद साहू, डिगेश यादव, जानमोहम्मद खान, बृजमोहन चंद्रा, आशीष भट्ट, कौशल साहू, संजय साहू , सम्भु डाडसेना, शेखर हिरवानी, लोकनाथ पटेल, सलीम नवरत्न, अप्पू नवरंग, भोज खूँटे, कन्हिया, राकेश, हेमंत देवांगन, छत्रराम शारथी, पुनेश्वर वर्मा, सालिम साहू, तिजराम देवांगन, पवन यादव , शैलेंद्र साहू, पीतांबर साहू, शशि राजपूत, रंजित कर्ष, रामगोपाल साहू, महेश साहू, संजय कुर्रे, रामनारायण साहू, भूषण साहू सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.