संकुल केंद्र सासाहोली से पदोन्नत युक्तियुक्तकरण शिक्षक शिक्षिका का विदाई , एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >
तिल्दा नेवरा = बिते दिन संकुल केंद्र सासाहोली से पदोन्नत या युक्तियुक्तकरण से गए हुए शिक्षक/शिक्षिका का विदाई एवं आए हुए । शिक्षक/शिक्षिका का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संकुल केंद्र सासाहोली के पूर्व माध्यमिक शाला तिल्दा में पदस्थ भुनेश्वरी वर्मा का पदोन्नति प्रधान पाठक से प्राचार्य पद पर ताराशिव हुआ तथा ओम प्रकाश वर्मा, राकेश सोनी का युक्तियुक्तकरण संकुल से बाहर हो गया था उनको संकुल से विदाई दिया गया ।
साथ ही राधा सिरमौर पदोन्नत होकर संकुल में आए है व चंद्राकर, साहू कर संकुल में आए है। उनका स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में रामावतार पांडे, प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, संकुल के समस्त शिक्षक/ शिक्षिका उपस्थित थे।
मंच संचालन सुश्री वीणा श्रीवास के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का पूरा व्यवस्था अश्वनी शर्मा, संतोष पाटकर, पेमेंश साहू एवं उनके टीम के द्वारा किया गया।
अंतिम में शिव प्रसाद बर्मन संकुल समन्वय के द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन का घोषणा किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.