सेवानिवृत्ति के दिन पी.पी.ओ जारी होने पर संगठन ने आभार जताया।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >
तिल्दा नेवरा = छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय , शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष भागीरथी पांसे और शिक्षक हरिशंकर स्वर्णकार जो 30 अप्रेल को सेवानिवृत्त हुए उनका पेंशन पेमेंट आर्डर 30 अप्रेल को जारी हुआ है इसके लिए संगठन ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तिल्दा का आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडेय और महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि 07 अप्रैल को विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा से संगठन ने मांग किया था कि जो भी शिक्षक साथी जिस माह सेवानिवृत्त होते हैं उनका पी.पी.ओ उसी माह में जारी किया जाय, इस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर. पी. दास ने संगठन की मांग को गंभीरता पूर्वक ढंग से पूरा किया,इस हेतु छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा और छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के समस्त साथियों की ओर से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और समस्त स्टाफ को। हार्दिक बधाई के साथ बहस- बहुत धन्यवाद प्रेषित किया है और इसी तरह का अनुकरणीय कार्य भविष्य में भी सम्पन्न होने की अपेक्षा भी की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.