Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 1, 2026

पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल

 पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  


बिलासपुर - पैसा डबल करने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                    इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया गत वर्ष 18 मार्च 2025 को प्रार्थी फेकुराम चतुर्वेदी पिता स्व. रंगी लाल चतुर्वेदी निवासी करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2013-2016 तक ग्राम करवा में रीगल भवन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर पंकज वर्मा के द्वारा पैसा डबल करने के नाम पर गांव वालों को एजेंट बनाकर लोगों से पैसा कलेक्ट कर करबला रोड स्थित आफिस में जमा कराते थे। गांव के लोगों से करीब 1500000 रूपये जमा कराया गया था। कुछ दिन बाद आफिस को बंद कर भाग गया। पैसा डबल कराने की बात कहकर आवेदकगणों से धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 159 / 25 धारा 420 , 34 भादवि के प्रकरण दर्ज कर आरोपीगणों की लगातार पतासाजी किया जा रहा था। प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा टीम के साथ आरोपी के मोबाईल लोकेशन के आधार पर ग्राम टिकिया चोरहटा रींवा म.प्र से दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी - 


पंकज कुमार वर्मा पिता स्व. रामानंद वर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी - ग्राम टिकिया , थाना - चोरहटा हा.मु. - शाही अपार्टमेंट नं.- 28 ढेकहा , थाना - सिविल लाईन , जिला - रीवा (मध्यप्रदेश)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad