Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 25, 2026

निधि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की बड़ी पहल

 निधि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की बड़ी पहल



बिलाईगढ़।

क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी एवं प्रतियोगी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहे निधि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में ऑटोमोटिव बैच की ट्रेनिंग एवं कोचिंग पूर्ण होने पर भव्य प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सफलता के लिए अनुशासन,




 निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन बेहद आवश्यक है। उन्होंने UPSC, PSC, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए तथा विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।


अपने प्रेरणादायी संबोधन में सतीश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण एवं छोटे क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही दिशा और अवसर की होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और नियमित अध्ययन को सफलता का मूल मंत्र बताया।


कार्यक्रम के दौरान संस्थान प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। निधि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट परिवार ने सतीश शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।


इस अवसर पर संस्थान द्वारा एक बड़ी घोषणा भी की गई। बिलाईगढ़ क्षेत्र में पहली बार निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग प्रारंभ अति शीघ्र की जाएगी , जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। संस्थान की इस पहल को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अब तक लगभग 150 विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिया है, जो क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।


संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इस निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को UPSC, PSC, व्यापम, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र के युवा भी बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad