ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर .असीम पाल ब्यूरो
चीफ दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा जिले के लौह नगरी बचेली में सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, सायबर सेल और पुलिस की संयुक्त दबिश में आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा जिले के बचेली। में अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए दंतेवाड़ा पुलिस ने लौह नगरी बचेली में लंबे समय से संचालित हो रहे सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में सायबर सेल और बचेली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापेमारी करते हुए आरोपी जयदेव अग्रवाल को सट्टा पट्टी और नगदी के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बचेली क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से सट्टा लिखा जा रहा है, जिससे युवाओं और आम लोगों पर गलत प्रभाव पड़ रहा था।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल प्रभारी ठाकुर गौरव सिंह, एसआई रामविलास नेगी एवं उनकी टीम ने रणनीति तैयार कर बचेली थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू और बचेली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी सहित ₹35,175 नगद बरामद किए। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध सट्टा, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। इस प्रभावी कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद सट्टा कारोबार के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। बचेली पुलिस और सायबर सेल की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.