गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था ने रेलवे स्टेशन में शुरू की जल सेवा।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -भीषण गर्मी और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा रेल्वे स्टेशन में शीतल जल वितरण सेवा प्रारंभ की गई। संस्था के सदस्यों द्वारा यात्रियों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया इस सराहनीय कार्य से यात्रियों को गर्मी में राहत मिल रही है। संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि समाज के सदस्यों के सहयोग से यह सेवा 15 जून तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि समाज के सन् एंड सन् परिवार द्वारा वर्ष 2023 में प्लेटफार्म क्रमांक 7 पर शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु वाटर मशीन स्थापित की गई थी, जो आज भी यात्रियों को राहत पहुंचा रही है। गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित इस पुण्य सेवा कार्य में नरेश शर्मा, प्रहलाद चौबे,मनोज शर्मा, बसंत तिवारी, संजय शर्मा, संदीप शर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। समाज के इस सेवा कार्य की यात्रियों एवं नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे मानव सेवा की प्रेरणादायी पहल बताया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.