हीरा सिंह निषाद पुनः डोंगरगढ़ परिक्षेत्र अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
राजनांदगांव - जिला निषाद समाज राजनांदगांव परिक्षेत्र डोंगरगढ़ का चुनाव मां बम्लेश्वरी में धाम निषाद समाज धर्मशाला डोंगरगढ़ में जिलाध्यक्ष द्रुपद मुन्ना निषाद, पर्यवेक्षक हरि राम निषाद, महासचिव टीकम निषाद, उपाध्यक्ष लोकेश निषाद, संगठन सचिव मौजी राम निषाद,
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संवलू निषाद की उपस्थिति में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बसंत लारिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी चैन कुमार सोनवानी, सहायक निर्वाचन अधिकारी दाता राम निषाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । मुख्य निर्वाचन अधिकारी बसंत निषाद ने डोंगरगढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बसंत लारिया ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
डोंगरगढ़ परिक्षेत्र के निर्विरोध नवनिर्वाचित पदाधिकारी
सहायक निर्वाचन अधिकारी चैन कुमार सोनवानी ने बताया कि डोंगरगढ़ परिक्षेत्र के निर्विरोध अध्यक्ष हीरा सिंह निषाद नारायणगढ़ चिचोला सहित परिक्षेत्र के अन्य पदाधिकारी गण उपाध्यक्ष सुकालूराम अण्डी, उपाध्यक्ष बालाराम अण्डी, कोषाध्यक्ष कनकराम भण्डारपुर, सचिव चुरामन लाल मुड़पार, सहसचिव रामा निषाद बिल्हरी, संगठन सबिव कीर्तन लाल जामरी अंकेक्षक भागचंद निषाद खमपुरा, कार्यालय सचिव दिनेश निषाद डोंगरगढ़, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती गोदावरी निषाद बागरेकसा, सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती बबीना निषाद डोगरगढ़ को निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिला संगठन राजनांदगांव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.