Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 3, 2026

गंडई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण प्रदान किया गया है।

खैरागढ़ त्तीसगढ़।


जिला खैरागढ़ - छुईखदान -  गंडई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण प्रदान किया गया है।




यह प्रमाण पत्र सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए लागू एक व्यापक ढांचा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को बेहतर और विश्वसनीय बनाने के लिए इसे प्रदान किया जाता है। 


यह प्रमाण-पत्र बेहतर प्रदर्शन करने वाले सरकारी अस्पतालों (जिला अस्पताल, CHC, PHC) को दिया जाता है।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार यह प्रमाण प्राप्त करने वाला जिला का दूसरा और विकासखंड छुईखदान का पहला अस्पताल है। जिला केसीजी का पहला अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरकामटोला है जिसने इस प्रमाण पत्र को प्राप्त किया है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का लक्ष्य मार्च 2026 तक 50% से अधिक सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रमाणित करना है। जिसके अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार भी इसमें शामिल हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी श्री मनीष बघेल एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों ने टीम पीएचसी गातापार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad