खैरागढ़
सुशासन तिहार बकरकट्टा सरोधी पहुंचे विष्णु देव मुख्यमंत्री सीधे जनता से जनसंवाद
खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार सुशासन तिहार बकरकट्टा सरोधी पहुंचे सीधे जनता से संवाद किया।
वनांचल क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने सबसे बड़ा जल संकट पीने पानी का समस्या बताया।जिसे मुख्यमंत्री ने पी एच ई के एस डी ओ दिनेश कुमार को बुलाकर पानी की किल्लत दूर करने कहा एस डी ओ ने बहुत जल्द इसमें तेजी से काम करने का आश्वासन दिया
मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार ने महतारी वंदन, तेंन्दुपत्ता की बढ़ी हुई 550 रुपये जैसे भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाया।धान की बोनस की राशि प्रधानमंत्री पी एम किसान निधि सभी कृषकों को मिल रहा है कि नही पुछा आम जनताओ को भाजपा सरकार की नितियों का उदाहरण देते हुए कहा ऐसे ही हमें सहयोग करते रहिये।
यदि किसी प्रकार की मांग है तो बताओ हम देने आये हैं। पुर्व सरपंच बंटी मेरावी ने मिडिल स्कुल जर्जर, आंगनबाड़ी जर्जर ग्राम संगठन महिला भवन, नवागांव सरोधी लंबाई 2.50 ढाई किलोमीटर,कुम्ही से भोथली भुजारी
लंबाई 8.50 साढे आठ किलोमीटर इसके अलावा समुंदपानी के सरपंच भरत यादव ने उपस्वास्थ्य केंद्र में नर्स का मांग किया बकरकट्टा पी एस सी में एम्बुलेंस सेवा की मांग किया गया।जिसे विष्णु देव साय ने जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है।
गेरू खदान में सुशासन तिहार शिविर आयोजित हुई।
खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला के सभी विभाग के अधिकारियों ने स्टाल लगाकर आम नागरिकों से आवेदन लिये जिसमें mलंबित प्रकरण शिकायत मांग पत्र विकास कार्यों के लिए आवेदन लिये गये ।आवास मकान पुर्ण करने वाले हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई।कृषि विभाग के से किसानों को बीज दिया गया मछली पालन करने वाले हितग्राहियों को जाल बांटा गया महिला एवं बाल विकास के द्वारा कुपोषित बच्चों एवं माताओं के लिए शासन द्वारा पौष्टिक आहार दिये जाने की जानकारी दी गई।जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सभी विभाग के स्टालों में जाकर समस्याओं का आवेदन का जानकारी एवं निराकरण करने अधिकारियों से चर्चा किया इस दौरान खैरागढ़ जिला के कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल भी उपस्थित रहे।सुशासन तिहार शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,जिला पंचायत सदस्य हेमलता मंडावी,जनपद पंचायत अध्यक्ष पूष्पा प्रकाश वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य मन्नु मरकाम जनपद पंचायत सदस्य रीना योगेश्वर यदु रामपुर,ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच सुलोचना मेरावी,ग्राम कोसमर्रा के सरपंच जलकैना हेमंत मात्रे भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहु साल्हेवारा,भाजपा नेता ललित सोनी,पारस ठाकरे,आदि नेताओं की उपस्थिति रही।
CNI NEWS खैरागढ से कुंभकर्ण वर्मा के साथ चंद्रभूषण यदू की रिपोर्ट।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.