कर्मा जयंती आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले सिमगा के पदाधिकारी
भव्य आयोजन की तैयारी, जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा
बलौदाबाजार:- सिमगा तहसील एवं समस्त परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने कर्मा जयंती आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया तथा आयोजन को सफल बनाने के संबंध में चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री ने कर्मा जयंती के महत्व को बताते हुए आयोजन को भव्य रूप से मनाने की बात कही और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील साहू, सिमगा तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, तहसील उपाध्यक्ष भुवन लाल साहू, हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजराम साहू, सिमगा नगर अध्यक्ष राजेश साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष शेषनारायण साहू, दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष मांधाता साहू, लक्ष्मणा परिक्षेत्र अध्यक्ष सुशील साहू, लक्ष्मणा परिक्षेत्र सचिव नेतराम साहू, सिमगा तहसील मीडिया प्रभारी ओंकार साहू एवं दामाखेड़ा मीडिया प्रभारी हिरा साहू उपस्थित रहे।
CNI News सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.