लापता किशोर: रेलवे बाई-पास के पास आखिरी बार देखा गया,परिजन चिंतित।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर अथर्व शर्मा रविवार सुबह से लापता है। परिजनों के अनुसार वह सुबह लगभग 05:50 बजे मारुति होम्स से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। अंतिम बार उसे हर्षित नगर क्षेत्र स्थित रेलवे बाई-पास के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है।
अथर्व शर्मा, पिता श्याम शर्मा, के अचानक लापता होने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। सुबह घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा, जिसके चलते परिजनों ने आस-पास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोर का अंतिम लोकेशन रेलवे बाई-पास क्षेत्र सामने आया है, जो आवागमन की दृष्टि से व्यस्त माना जाता है। ऐसे मामलों में शुरुआती घंटों की तलाश महत्वपूर्ण होती है, इसलिए स्थानीय स्तर पर खोजबीन तेज की गई है।
अपील:
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अथर्व शर्मा के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल संपर्क करें।
संपर्क नंबर: 8770704545, 7987112496
साथ ही परिवार ने भावुक अपील करते हुए संदेश दिया है—
"अथर्व, जहां भी हो,घर वापस आ जाओ। मम्मी-पापा बहुत परेशान हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.