Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 23, 2026

सड़क चिरचारी में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा: महाराष्ट्र की ओर से आ रहे बस और ट्रक दुकान में घुसे, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

 सड़क चिरचारी में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा: महाराष्ट्र की ओर से आ रहे बस और ट्रक दुकान में घुसे, बाल-बाल बची यात्रियों की जान



 छुरिया -छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र सड़क चिरचारी में आज सवेरे करीब 6 से 6:30 बजे के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री बस (CG 10 B X 3882) और एक भारी 




मालवाहक ट्रक (MH 40 C T 1859) दोनों ही महाराष्ट्र की दिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे। बस में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर सवार थे, जो हैदराबाद से अपना काम पूरा कर वापस अपने गृह ग्राम लौट रहे थे। 




इसी दौरान ओवरटेक करने की आपाधापी में दोनों वाहन अचानक अनियंत्रित हो गए और तेज रफ्तार में मुख्य मार्ग से नीचे उतरकर सीधे सड़क किनारे स्थित दुकानों की ओर जा घुसे।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन सीधे दुकान के छज्जों और मलबे तक जा पहुंचे। अक्सर यह समस्या देखी जाती है कि हाईवे रोड पर ट्रक चालक अपने वाहनों को सड़क के किनारे ही बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं और स्वयं चाय-नाश्ता करने के लिए होटलों या ढाबों में चले जाते हैं। ऐसे में सड़क का हिस्सा संकरा हो जाता है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिल पाता और इस तरह की दुर्घटनाएं घटित होती हैं।

इस पूरी घटना में सबसे बड़ी और सुखद राहत यह रही कि इतनी गंभीर टक्कर और वाहनों के सड़क से नीचे उतरने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। बस में सवार सभी प्रवासी मजदूर सुरक्षित हैं, हालांकि अचानक हुए झटके और भिड़ंत के कारण एक महिला यात्री के सिर पर चोट आई है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बाघनदी थाना पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया,  साथ ही, पुलिस ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया ताकि अन्य वाहनों को आवाजाही में परेशानी न हो।

उल्लेखनीय है कि सड़क चिरचारी क्षेत्र में कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। बार-बार हो रहे इन हादसों ने इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा सवेरे के बजाय दिन के समय होता जब दुकानों के पास भीड़ रहती है, तो परिणाम बेहद आत्मघाती हो सकते थे। फिलहाल बाघनदी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।


सीएन आई  न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad