Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 23, 2026

प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर किया गया निष्क्रिय सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से टली बड़ी जनहानि

 ब्रेकिंग बारसूर

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा


थाना बारसूर

दिनांक : 23.05.2026 


 प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर किया गया निष्क्रिय



सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से टली बड़ी जनहानि


जिला दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। 




इसी क्रम में दिनांक 23.05.2026 को प्राप्त विशिष्ट सूचना के आधार पर 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ की Young Platoon पार्टी एवं Bomb Disposal Squad टीम को थाना बारसूर अंतर्गत ग्राम हिड़पाल के पहाड़ी एवं घने जंगल क्षेत्र तथा आसपास के संवेदनशील इलाकों में कॉर्डन एवं सर्च ऑपरेशन हेतु रवाना किया गया।





उक्त अभियान प्रातः लगभग 05:00 बजे द्वितीय कमान अधिकारी विक्रांत वर्मा के समग्र मार्गदर्शन में तथा सहायक कमांडेंट  संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में सिविल पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में गहन सर्चिंग करते हुए संभावित नक्सली गतिविधियों एवं छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री की तलाश की जा रही थी।

सर्चिंग के दौरान लगभग 08:20 बजे ग्राम हिड़पाल के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जवानों द्वारा अत्यंत सतर्कता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इलाके को सुरक्षित किया गया तथा BDDS टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच करने पर उक्त संदिग्ध वस्तु एक प्रेशर कुकर आईईडी पाया गया, जिसका वजन लगभग 05 किलोग्राम था।

नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने एवं आम नागरिकों में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से उक्त आईईडी को जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था। BDDS टीम द्वारा विशेषज्ञ तकनीकी प्रक्रिया अपनाते हुए मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझबूझ एवं त्वरित कार्यवाही के कारण संभावित बड़ी जनहानि टल गई। अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सर्चिंग भी की गई। अभियान पूर्ण होने के उपरांत सभी अधिकारी एवं जवान सुरक्षित रूप से लगभग 10:55 बजे अपने-अपने बेस कैंप वापस लौट आए।


जिला पुलिस दंतेवाड़ा एवं सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चला रहे हैं। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विस्फोटक सामग्री अथवा नक्सली गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा बलों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad