Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 6, 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

 बड़ी खबर, 



पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

       


राजनांदगांव | 5 मई 2026

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से आज सुबह अपहरण के प्रयास की एक सनसनीखेज खबर सामने आई। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता फूलबासन बाई यादव को अगवा करने की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर विफल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। बेमेतरा जिले की रहने वाली एक महिला (खुशबू साहू) अपने तीन अन्य साथियों के साथ जिसमें एक महिला और 2 पुरुष थे फूलबासन जी के निवास पर पहुंची थी। आरोपियों ने किसी विषय पर चर्चा करने के बहाने उन्हें घर से बाहर नीचे बुलाया। जैसे ही वे पास आईं, आरोपियों ने उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए।

मुंह और हाथ बांधकर ले जा रहे थे आरोपी

अपहरणकर्ताओं ने फूलबासन बाई यादव का विरोध रोकने के लिए कार के भीतर ही उनके हाथ और मुंह बांध दिए थे। आरोपी उन्हें जिले की सीमा से बाहर ले जाने की फिराक में थे, लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया।

पुलिस चेक पोस्ट पर पकड़ाया झूठ

जब आरोपियों की कार खैरागढ़ क्षेत्र के चिखली पुलिस चौकी के पास पहुंची, तो वहां रूटीन चेकिंग चल रही थी। पुलिस टीम ने संदेह होने पर गाड़ी को रुकवाया। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मनगढ़ंत कहानी बनाई कि महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा है और वे उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल ले जा रहे हैं।

हालांकि, चेकिंग टीम में तैनात एक पुलिसकर्मी ने कार के भीतर बंधक बनी महिला को पहचान लिया कि वे पद्मश्री फूलबासन बाई यादव हैं। पहचान उजागर होते ही पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को दबोच लिया।


पूछताछ जारी, सुरक्षित हैं फूलबासन बाई

पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों से सुकुल दैहान पुलिस चौकी में कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि अपहरण के पीछे के असली मकसद और किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद फूलबासन बाई यादव को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे प्रदेश में सराहना हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad