गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण
नरसिंहपुर मध्यप्रदेश। आज माननीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल (मुलायम भैया) जी ने बालमुकुंद वेयर हाउस कौड़िया,अमलतास वेयर हाउस रमपुरा,राधा वेयर हाउस उमरपानी एवं राधारमण वेयर हाउस कौड़िया का औचक निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया
और यहाँ स्लॉट बुकिंग और उपार्जन की अन्य व्यवस्था और किसानों को ओटीपी के माध्यम से किये जा रहे भुगतान की जानकारी प्राप्त की।
आज मैंने इस गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया है, ताकि ज़मीनी हकीकत को स्वयं समझ सकूं और आप सभी किसानों की समस्याओं को सीधे सुन सकूं हमारे किसान अन्नदाता हैं आपकी मेहनत से ही देश और प्रदेश का हर घर अन्न से भरता है। इसलिए यह हमारी पहली जिम्मेदारी है कि आपकी फसल का उपार्जन पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और सम्मान के साथ हो।
निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन कुछ स्थानों पर सुधार की आवश्यकता भी दिखाई दी है मैंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े,तौल व्यवस्था सुचारु और पारदर्शी हो,भुगतान समय पर सीधे किसानों के खातों में पहुंचे,और किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.