साल्हेवारा के मेधावी छात्र मेहुल दास मानिकपुरी ने रचा सफलता का नया इतिहास, 90.67% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान
खैरागढ़ । ग्राम साल्हेवारा (जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) के होनहार छात्र मेहुल दास मानिकपुरी ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 544 अंक (90.67%) अर्जित कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
मेहुल की इस सफलता से उनके पिता श्री राजू दास मानिकपुरी एवं माता श्रीमती महेश्वरी गर्वित हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने विद्यालय नवदीप पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, खादी के डायरेक्टर श्री धनीराम डोंगरे, प्रधान पाठिका श्रीमती मधु मानिकपुरी, शिक्षक श्री कैलाश यादव तथा समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
मेहुल की इस सफलता से पूरे साल्हेवारा क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.