छाया चौहान ने 90.33 प्रतिशत प्राप्त कर, वनांचल का नाम रोशन किया
खैरागढ़ । ग्राम साल्हेवारा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई निवासी छाया चौहान पिता दीपक चौहान माता उमा चौहान ने कक्षा दसवीं में 90.33% प्राप्त कर वनांचल साल्हेवारा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा की मां बताई कि छाया प्रयास विद्यालय दुर्ग में अध्ययनरत है और बचपन से पढ़ाई में रुचि होने से सफल हो सकी। छात्रा की मां पढ़ी लिखी है और पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रही फ़लतः बेहतर परिणाम आया। छात्रा की मां उमा चौहान की साल्हेवारा में फैंसी स्टोर्स शॉप है और कड़ी मेहनत करते अपने बच्चे को अच्छे मुकाम पर पहुंचाने के लिए सपना संजो रही है।छात्रा को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.