छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बकरीद का त्यौहार उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर में ईद-उल-जुहा (बकरीद )का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया गया, इस अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह ईद की विशेष नमाज अदा की । नमाज के बाद लोगों ने एक -दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, तथा देश में अमन -चैन-खुशिहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी मिलजुल कर त्योहार की खुशियां मनाई।शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने जरुरतमंदों की सहायता कर मानवता और सेवा का संदेश दिया। मुस्लिम समाज के अंसार भाई ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है,जो हमें आपसी प्रेम और सद्भावना के साथ रहने की प्रेरणा देता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.