Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 29, 2026

बलौदाबाजार में साहू समाज की बड़ी बैठक, छात्र व पत्रकार सम्मान का निर्णय

 बलौदाबाजार में साहू समाज की बड़ी बैठक, छात्र व पत्रकार सम्मान का निर्णय



बलौदाबाजार स्थित साहू समाज भवन में रविवार को आयोजित साहू समाज अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक सामाजिक एकजुटता और नई ऊर्जा का संदेश देती नजर आई। बैठक में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं मीडिया जगत में सक्रिय पत्रकारों के सम्मान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। आगामी 13 जून को जिला स्तरीय छात्र सम्मान एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसे लेकर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बैठक साहू समाज अध्यक्ष सुनील कुमार साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान जिला संयोजक संतोष साहू ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी में आशा साहू एवं केशव साहू को जिला सहसंयोजक, विजय कुमार साहू को जिला सचिव, अरुण साहू को जिला कोषाध्यक्ष, बेनीराम साहू को जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा राजेश साहू को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा शिवमती साहू, सुखीराम साहू, सुरेंद्र साहू, भुवनलाल साहू, रामनाथ साहू, चेतन राम साहू, गिरीश साहू, हेमंत साहू, जितेंद्र साहू, धनेश साहू एवं पूरनलाल साहू सहित कई सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में उचित मार्गदर्शन देना समय की आवश्यकता है। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ समाज के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रेरित करने का कार्य करेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के पत्रकार साथी लगातार सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनका सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात होगी।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad