Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 27, 2026

ग्रेविटी आयरन एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के धुएं से घुट रहा तिल्दा-नेवरा ग्रामीणों में आक्रोश, बोले — आखिर कब जागेगा प्रशासन

 ग्रेविटी आयरन एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के धुएं से घुट रहा तिल्दा-नेवरा



ग्रामीणों में आक्रोश, बोले — आखिर कब जागेगा प्रशासन


तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में स्थित ग्रेविटी आयरन एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लेकर अब ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्र में लगातार उड़ता धुआं, राख और धूल लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला काला धुआं खुलेआम वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह होते ही हवा में धुएं की परत साफ दिखाई देती है। खेतों में राख और धूल जम रही है, जिससे फसलों पर असर पड़ने की बात भी ग्रामीण लगातार उठा रहे हैं। कई लोगों का आरोप है कि सांस लेने में तकलीफ, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। लोगों का आरोप है कि जांच और कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती है, जबकि जमीनी हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा

जब खुलेआम आसमान में काला धुआं उड़ रहा है तो क्या यह प्रशासन तक जानकारी  नही जाना समक्ष से परे है ,

क्या जनता की शिकायतों की कोई कीमत नहीं अगर ग्रामीणों की आवाज़ ही नहीं सुनी जाएगी, तो आखिर लोग न्याय मांगने जाएं तो जाएं कहां इलाके में यह चर्चा भी तेज है कि प्रदूषण का असर अब खेती-किसानी पर भी पड़ने लगा है। किसानों का कहना है कि खेतों में धूल और राख गिरने से फसल प्रभावित हो रही है। लोगों ने चिंता जताई कि अगर यही हाल रहा, तो आने वाले समय में खेती करना मुश्किल हो जाएगा ग्रामीणों का आरोप है कि बड़े उद्योगों के सामने आम लोगों की आवाज़ दब जाती है। जनता पूछ रही है कि आखिर पर्यावरण नियमों की निगरानी कौन कर रहा है क्या सिर्फ रिपोर्टों में सब कुछ सामान्य दिखाना ही जिम्मेदारी बनकर रह गया है क्षेत्र में बढ़ते आक्रोश के बीच अब लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि उन्हें विकास से परेशानी नहीं, लेकिन ऐसा विकास जो लोगों की सांसें छीन ले, उस पर सवाल उठना लाज़िमी है।


CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad