Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 27, 2026

तिल्दा-नेवरा: वार्ड 7 में कथित अवैध निर्माण पर भड़का जनता का आक्रोश, CMO के 'अमूर्त' जवाब से खड़े हुए सवाल! ----------------------------------------- अवैध निर्माण मामला: वार्ड क्रमांक 7 में जांच और कार्रवाई की मांग तेज, पारदर्शिता पर उठे सवाल।

 तिल्दा-नेवरा: वार्ड 7 में कथित अवैध निर्माण पर भड़का जनता का आक्रोश, CMO के 'अमूर्त' जवाब से खड़े हुए सवाल




-----------------------------------------

अवैध निर्माण मामला: वार्ड क्रमांक 7 में जांच और कार्रवाई की मांग तेज, पारदर्शिता पर उठे सवाल

-----------------------------------------



तिल्दा नेवरा:- के वार्ड क्रमांक 7 में राइस मिल के समीप चल रहे कथित अवैध निर्माण को लेकर अब शहर की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मामले में नगर पालिका CMO द्वारा “जानकारी नहीं” कहे जाने के बाद अब स्थानीय नागरिकों का आक्रोश और भी बढ़ गया है।

वार्डवासियों का कहना है कि जिस निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से चर्चा चल रही है, उस पर नगर पालिका प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। लोगों का आरोप है कि यदि निर्माण पूरी तरह नियमों के तहत हो रहा है, तो नगर पालिका को इसकी अनुमति, नक्शा और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि शहर में छोटे निर्माण कार्यों पर तत्काल नोटिस और कार्रवाई होती है, लेकिन यहां बड़े स्तर पर निर्माण जारी रहने के बावजूद प्रशासन की अनभिज्ञता समझ से परे है। इसी कारण अब पूरे मामले को लेकर “दोहरी कार्यप्रणाली” के आरोप भी सामने आने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, निर्माण स्थल पर लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं और कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि कहीं प्रभाव और संरक्षण के चलते नियमों को नजरअंदाज तो नहीं किया जा रहा। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब वार्ड क्रमांक 7 के नागरिकों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पक्षों पर कार्रवाई की जाए।

जनता अब सिर्फ एक जवाब चाहती है —

क्या शहर में नियम सभी के लिए समान हैं या फिर प्रभावशाली लोगों के लिए अलग व्यवस्था चल रही है?


CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad