जिलाधिकारी ने कार्यालय में ओबीसी संगठनों की ली बैठक
गोंदिया महाराष्ट्र। आज ओबीसी संघर्ष कृती समिति एवं विभिन्न ओबीसी संगठनों की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय, गोंदिया में ओबीसी जातिनिहाय जनगणना के संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयोजित की गई थी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने ओबीसी संगठनों से जनगणना प्रक्रिया का बहिष्कार न करने तथा शासन को सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर ओबीसी संघर्ष कृती समिति के अध्यक्ष श्री बबलु कटरे ने संगठन की ओर से स्पष्ट भूमिका प्रस्तुत करते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही
ओबीसी समाज के साथ लगातार अन्याय एवं धोखा होता आया है। शासन द्वारा यह आश्वासन दिया जा रहा है कि फरवरी में होने वाली अंतिम जनगणना में ओबीसी जातिनिहाय जनगणना शामिल की जाएगी, परंतु संगठन को इस आश्वासन पर कोई भरोसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज का सहयोग तभी संभव होगा, जब सरकार स्पष्ट रूप से ओबीसी जातिनिहाय जनगणना करने का निर्णय लागू करेगी।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय से यह भी निवेदन किया गया कि ओबीसी संगठनों की भावना एवं पक्ष शासन तक पहुंचाया जाए तथा शासन की भूमिका और आश्वासन को प्रेस रिलीज के माध्यम से सार्वजनिक रूप से सूचित किया जाए।
इस चर्चा में हर तहसिल से ओबीसी राजकीय सामाजिक क्षेत्र के लगभग 50 प्रतिनिधी उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.