अरशद अली बने 'प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ' के प्रदेश महासचिव
शिवपुरी / भोपाल मध्यप्रदेश। पत्रकार हितों और उनके कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत राष्ट्रीय संगठन 'प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ' के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार अरशद अली को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वंदे भारत टीवी न्यूज़ चैनल के क्राइम ब्यूरो चीफ अरशद अली को संगठन में प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया की सहमति से की गई है। अरशद अली की इस नियुक्ति की समयावधि 20 मई 2026 से 1 मई 2027 तक के लिए मान्य होगी। उनकी इस नियुक्ति की प्रतिलिपि जनसम्पर्क विभाग और पुलिस अधीक्षक (SP) को भी सूचनार्थ भेजी गई है।
पत्रकार उत्थान और संगठन मजबूती की मिली जिम्मेदारी
राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि अरशद अली संगठन की संपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वे प्रदेश में पत्रकार उत्थान के लिए कार्य करते हुए संगठन के साथ नए पत्रकार साथियों एवं समाजसेवी मित्रों को जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बधाइयों का तांता
शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 29, साईसपुरा मस्जिद के पास रहने वाले अरशद अली को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर शिवपुरी सहित पूरे अंचल के मीडिया जगत और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। स्थानीय पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मित्रों ने उन्हें इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.