Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 23, 2026

ब्रह्मकुमारी संस्थान पहुंचकर अध्यक्ष रमन डोंगरे ने की सौजन्य भेंट, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

 ब्रह्मकुमारी संस्थान पहुंचकर अध्यक्ष रमन डोंगरे ने की सौजन्य भेंट, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन




डोंगरगढ़ । नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमन डोंगरे ने ब्रह्मकुमारी संस्थान पहुंचकर वहां की दीदीजियों से सौजन्य भेंट की तथा विभिन्न सामाजिक और स्थानीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ और संस्थान से जुड़ी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

भेंट के दौरान संस्थान की दीदीजियों ने अपनी कुछ समस्याओं और आवश्यकताओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। *अध्यक्ष रमन डोंगरे ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखी गई हैं, उनके समाधान के लिए यथाशीघ्र उचित पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर के सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थानों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता में शामिल है* तथा जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति नगर पालिका सदैव प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक संस्थान समाज में नैतिक मूल्यों और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं तथा इनके विकास और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चीकू जैन, प्रकाश चौरड़िया एवं वीरेन्द्र सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए समाज में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad