Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 19, 2026

दुष्कर्म के आरोपी को चौकी मोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

 राजनांदगांव 


दुष्कर्म के आरोपी को चौकी मोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार



गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल 


गिरफतार आरोपी - हरिचंद्र साहू पिता बुधराम साहू उम्र 42 साल ग्राम छपारा चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ. ग.।


 विवरण 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.05.2026 को आरोपी हरिचंद्र साहू ने पीड़िता जो अपने नानी की क्रिया कर्म में नानी गांव छपारा आई थी जिसे आरोपी पीड़िता को भांजी बोलता था जिसे बहला फुसलाकर कोलड्रिंक के साथ शराब पिलाकर खेत तरफ ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ चौकी मोहारा में 64(1), भारतीय न्याय संहिता की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा  द्वारा प्रकरण में त्वरित विवेचना कार्यवाही कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश दिए जाने व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में  चौकी मोहारा पुलिस के द्वारा मामले में विवेचना त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी  हरिचंद्र साहू पिता बुधराम साहू उम्र 42 साल ग्राम छपारा चौकी मोहारा जिला राजनांदगांव छ. ग. को तलास कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करना पाए जाने पर दिनांक 18/05/2026 को विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे, मोहारा  पुलिस चौकी स्टॉफ का  सराहनीय योगदान रहा


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad