Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 19, 2026

छग के बच्चों ने जय जोहार के साथ नॉर्वे में की पीएम मोदी का अभिनंदन

 छग के बच्चों ने जय जोहार के साथ नॉर्वे में की पीएम मोदी का अभिनंदन



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


ओस्लो ( नॉर्वे ) - भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर NACHA Nordic Chapter ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करते हुये पीएम मोदी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा धारण कर “जय जोहार” कहकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। यह दृश्य वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लिये विशेष आकर्षण का केंद्र रहा और सभी ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इस प्रस्तुति की सराहना की।‌ इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में अभिनव कुमार पांडेय (10 वर्ष) मूल निवासी बिलासपुर तथा चारु पांडेय (14 वर्ष) मूल निवासी भिलाई शामिल रहे। अभिनव ने पारंपरिक धोती-कुर्ता , पीले गमछे और सांस्कृतिक साफा पहनकर छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को दर्शाया। वहीं चारु ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी शैली की साड़ी , जनजातीय आभूषण और पारंपरिक श्रृंगार के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को प्रस्तुत किया। NACHA Nordic Chapter के सदस्यों ने बताया कि संस्था लगातार विदेशों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति , भाषा और परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के दौरान “जय जोहार” के साथ की गई यह प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का एक विशेष प्रयास था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि विदेश में रहकर भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों की इस प्रस्तुति ने ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारतीय समुदाय को गौरवान्वित किया। बताते चलें कि पीएम मोदी पांच देशों के दौरे के चौथे चरण में दो दिवसीय प्रवास पर नॉर्वे पहुंचे हुये थे , यह 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक नॉर्वे यात्रा थी। नॉर्वे ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट' प्रदान किया है। 'ग्रैंड क्रॉस' रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट का सर्वोच्च सम्मान है। पीएम मोदी के लिये यह 32वां वैश्विक सम्मान है। ओस्लो में ऐतिहासिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने नॉर्वं के पीएम जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय चर्चा वार्ता की और तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुये। ओस्लो सम्मेलन और यात्रा में भारत -नॉर्वे के बीच अपने द्विपक्षीय रिश्तों पर विस्तार से चर्चा हुई , दोनों देशों ने ग्रीन स्ट्रेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की। इसके तहत ब्लू इकोनॉमी , ग्रीन शिपिंग , स्वच्छ ऊर्जा , नवीकरणीय ऊर्जा और आर्कटिक अनुसंधान के क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाईयां देने पर सहमति बनी।‌ वहीं भारत और नॉर्वे के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर भी किये गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे के ओस्लो में डेनमार्क , फिनलैंड और आइसलैंड के प्राइममिनिस्टर्स के साथ अलग - अलग द्विपक्षीय मीटिंग की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे के ओस्लो में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। ओस्लो सिटी हॉल में आयोजित भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान शिखर समिट को संबोधित करते हुये पीएम मोदी ने भारत के विकास में नॉर्वं के निवेशकों को भागीदार बनने और भारी निवेश करने के लिये आमंत्रित किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad