ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
थाना -बचेली
जिला -द.ब.दंतेवाड़ा
दिनांक- 17.05.2026
अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी
बचेली पुलिस द्वारा की गई जुआ रेड की कार्यवाही
दंतेवाड़ा .पुलिस अधीक्षक गौरव राय भा.पु.से.जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल कमलजीत पाटले के मागदर्शन में जुआ रेड की कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने से आज दिनांक 17.05.2026 को बचेली मुण्डरा कैम्प टेकरी में पास मुखबीर द्वारा जुआ खेलने कि सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ मौके पर घेराबंदी कर 03 जुआड़ियों चमोरा कोरकोरा, विजय भतरा एवं जोसेफ हरीजन निवासी मुण्डरा कैम्प बचेली को जुआ खेलते पकड़े गया l जुआड़ियों से कुल नगदी 1870/-रू. एवं ताश के 52 पत्ते को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना बचेली में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिर0 किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बचेली निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में उप निरीक्षक हेमन्त कुमार साहू, लोचन प्रसाद पैकरा, सहायक उप निरीक्षक सोहन ठाकुर, गोवर्धन निर्मल, प्रधान आरक्षक नरेश मंडल, मेहतु कोर्राम, आरक्षक रामप्रसाद कश्यप,हीरा रात्रे, उमाशंकर ठाकुर, नंदलाल कुंजाम, एवं प्रताप सिंह मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.