राजनांदगांव
नशा पर थाना सोमनी एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।
अवैध गांजा परिवहन पर की गयी कार्यवाही
एनडीपीएस एक्ट के तहत 03 आरोपियों को किया गया गिरफतार
आरोपीगण से 04 किलो गांजा कीमती 54000/-, नगदी रकम 12500/- घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 कीमती 7,00,000/- को किया गया जप्त।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंण्डर के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नशे एवं असामाजिक तत्वो के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा ठाकूरटोला टोलप्लाजा के पास नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रहे कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को रोककर उसमें बैठे लोगो से पुछताछ करने पर अपना नाम (1)फैजल अंसारी पिता सादिक अंसारी उम्र 24 साल निवासी शक्तिनगर वार्ड न0 19 गली न0 02 मकान न. 49 थाना कोतवाली राजनांदगांव छ0ग0, (02)नील गिडवानी पिता स्व0 संजय गिडवानी उम्र 24 साल निवासी सिंधी काॅलोनी गली न0 07 लालबाग थाना बसंतपुर राजनांदगांव छ0ग0, (03). अतुल गोस्वामी पिता स्व0 उमेशपुरी गोस्वामी उम्र 26 साल निवासी दुर्गा चैक लखोली वार्ड न. 36 थाना कोतवाली राजनांदगांव का रहने वाला बताया, कार को चेक करने पर कार के अंदर चार पैकेट में कुल 04 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, नगदी रकम 12500/- रूपये मिला, आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपियों से 04 किलोग्राम गांजा कीमती 54000/-, नगदी रकम 12500/- एवं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 कीमती 7,00,000/- जुमला कीमती 7,66,500/- रूपये को जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल, उप निरी बलदाऊ चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संजीत जायसवाल, पूनम साहू, प्रधान आरक्षक डुलेस्वर साहू एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.