Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 10, 2026

घुघरी रोड अटल आवास में पुलिस की तड़के बड़ी रेड, असामाजिक गतिविधियों पर चला कबीरधाम पुलिस का शिकंजा। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सघन कार्रवाई, संदिग्धों से पूछताछ जारी, अवैध शराब भी बरामद।

 घुघरी रोड अटल आवास में पुलिस की तड़के बड़ी रेड, असामाजिक गतिविधियों पर चला कबीरधाम पुलिस का शिकंजा।



पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सघन कार्रवाई, संदिग्धों से पूछताछ जारी, अवैध शराब भी बरामद।


कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10 जून 2026 को प्रातः 5:30 बजे घुघरी रोड स्थित अटल आवास परिसर में व्यापक रेड कार्रवाई की गई। 


इस विशेष अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी, (A.N.T.F.) प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी, महिला सेल प्रभारी, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं महिला/पुरुष पुलिस बल उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधीक्षक को प्राप्त सूचनाओं के अनुसार घुघरी रोड स्थित अटल आवास परिसर में विभिन्न असामाजिक गतिविधियों के संचालित होने तथा बाहरी व्यक्तियों के संदिग्ध रूप से निवास करने की जानकारी मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा बिना विलंब किए तत्काल विशेष टीम गठित कर मौके पर सघन रेड कार्रवाई की गई। 


कार्रवाई के दौरान परिसर से कई संदिग्ध महिला एवं पुरुष पाए गए, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं तलाशी के दौरान कुछ स्थानों से छिपाकर रखी गई अवैध शराब भी बरामद की गई है। बरामद सामग्री एवं अन्य तथ्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। 


रेड कार्यवही के दौरान पुलिस टीम को देखकर कुछ असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान एवं तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं तथा उनकी संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तथा अवैध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई निरंतर, प्रभावी एवं सख्ती के साथ जारी रहेगी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं आमजन के विश्वास को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad