राजनांदगांव
राजनांदगांव पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा
डायल 112 की त्वरित कार्यवाही ने बचाई महिला की जान।
जंगल से भागकर गांव पहुंची महिला ने पति पर जान से मारने की नीयत से जंगल ले जाकर मारपीट करने का लगाया आरोप।
सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तत्काल घटनास्थल पहुंचकर महिला को सुरक्षित किया।
महिला को थाना लाकर उपचार हेतु सीएचसी डोंगरगढ़ भेजकर की गई आवश्यक कार्यवाही।
डायल 112 स्टाफ ने संवेदनशीलता, तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा आर0 क्रं. 344 दीपेश मुद्दनकर एवं डायल 112 के चालक रविन्द्र देवांगन को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित व प्रोत्साहित।
राजनांदगांव पुलिस के डायल 112 स्टाफ द्वारा तत्परता, संवेदनशीलता एवं साहस का परिचय देते हुए एक महिला की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की गई, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला जंगल की ओर से भागते हुए गांव की तरफ अकेली और घायल महिला से मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पहुंचने पर महिला अत्यंत भयभीत अवस्था में मिली। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसका पति उसे जंगल में ले जाकर जान से मारने की नीयत से लेकर आया आया था। मारपीट करने के दौरान अपनी जान बचाने के लिए वह वहां से भागकर गांव की ओर आ रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। महिला ने यह भी बताया कि पुलिस वाहन को आता देखकर उसका पति मौके से फरार हो गया।
डायल 112 की टीम द्वारा महिला को तत्काल सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर थाना पहुंचाया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना स्टाफ के सुपुर्द किया गया। साथ ही महिला की स्थिति को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोंगरगढ़ ले जाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।
महिला की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता के लिए डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा आर0 क्रं.344 दीपेश मुद्दनकर एवं डायल 112 के चालक रविन्द्र देवांगन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर उपस्थित थे।
राजनांदगांव पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 सेवा निरंतर तत्पर है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.