Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 9, 2026

“रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी परीक्षण—पुलिस अधीक्षक विदिशा ने थाना कुरवाई एवं सिविल लाइन क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण” “थाना, चौकी, गश्त और डायल-112 की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”


दिनांक : 08 जून 2026

जिला : विदिशा


“रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी परीक्षण—पुलिस  अधीक्षक विदिशा ने थाना कुरवाई एवं सिविल लाइन क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण”



“थाना, चौकी, गश्त और डायल-112 की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”


जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रात्रिकालीन पुलिस व्यवस्था की प्रभावशीलता का आकलन करने के उद्देश्य से दिनांक 07 जून 2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा थाना कुरवाई, पुलिस चौकी मेंहलुआ चौराहा, पुलिस चौकी लायरा तथा थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण किया गया।



निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना एवं चौकी परिसरों की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हवालात तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रात्रि गश्त व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता तथा क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति का भी परीक्षण किया तथा गश्त को और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के निर्देश दिए।


इस दौरान डायल-112 वाहनों एवं तैनात स्टाफ की उपलब्धता, तत्परता तथा रिस्पॉन्स क्षमता की भी जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।


पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, अपराध नियंत्रण, वारंट एवं फरारी तामील, रात्रिकालीन गश्त की सतत मॉनिटरिंग तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय उपस्थिति और त्वरित प्रतिक्रिया ही आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करती है।


निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कुरवाई निरीक्षक आर.के. मिश्र, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन, चौकी मेंहलुआ चौराहा एवं चौकी लायरा के प्रभारी सहित थाना एवं चौकी स्टाफ उपस्थित रहा।


पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे रात्रि के समय विशेष सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर सक्रिय रहें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad