Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 17, 2026

पीएम श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर 3 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रपति और राज्यपाल से सम्मानित हीराबाई झरेका और अरुण कुमार मेहर के हाथों छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ

 पीएम श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर 3 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन



राष्ट्रपति और राज्यपाल से सम्मानित हीराबाई झरेका और अरुण कुमार मेहर के हाथों छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जून 2026/भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित केंद्र सरकार का सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा नगरपालिका के अटल परिसर में 16 से 18 जून तक 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। भारत के राष्ट्रपति से हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित हीराबाई झरेका और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से सम्मानित अरुण कुमार मेहर के हाथों छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। 


इस कार्यक्रम में शामिल अतिथि कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, अरुणधर दीवान, जनपद पंचायत बरमकेला के विद्या चौहान, एसडीएम वर्षा बंसल सहित जनप्रतिनिधि विलास सारथी, वैजन्ती लहरे, ज्योति लाल पटेल, अरुण गुड्डू, भुवन मिश्रा, दुर्गा प्रसाद ठाकुर, हरिनाथ खूंटे, समीर सिंह ठाकुर, मनोज जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, अमित तिवारी, हितेश अजगल्ले, रामेश्वर गोस्वामी आदि के द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी में राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र प्रथम, विश्वबंधु, मेरा स्टार्टअप, विकसित भारत का संकल्प से सजी छायाचित्र प्रदर्शनी और एलईडी में प्रसारित वीडियो से देश के विकास की वीडियो क्लिप का अवलोकन किया गया। 


प्रदर्शनी में अतिथियों ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा के साथ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम और राज्य गीत अरपा पैरी के धार गीत गाया। अतिथियों के द्वारा देश के विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विगत 12 वर्ष में किये गई ऐतिहासिक कार्यों, उपलब्धियों और राष्ट्र के गौरव क़ो बढ़ाने में किये गई विश्व स्तरीय कार्यों का गुणगान किया गया। 


 जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के अंतर्गत छायाचित्र एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देश में पीएम मोदी सरकार के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल के दौरान सफलतापूर्वक क्रियान्वित किए जा रहे लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत संकल्प आदि की सजीव प्रस्तुतिकरण किया जा रहा है। इस दौरान आगन्तुकों को जनसंपर्क विभाग की जनमन सहित विभिन्न पत्रिका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भाषणों का अंश पुस्तक का भी वितरण किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad