आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) कनेरी में होने वाले पंच दिवसीय योग शिविर 17 से 21 जून तक ।
ग्रामवासियों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
छुरिया - संचलनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव डॉ. शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) कनेरी में 17/06/2026 से 21/06/2026 तक पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका प्रचार- प्रसार आयुष्मान आरोग्य मन्दिर कनेरी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मेघा मेश्राम, फार्मासिस्ट श्री दिलीप साहू एवं योग प्रशिक्षक श्रीमति करुणा सुरसावंत द्वारा किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत कनेरी के सरपंच पंच गण एवं मितानिन बहनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को व समस्त ग्राम वासियों को आमंत्रण दिया गया। साथ ही शा. प्राथमिक शाला कनेरी में जाकर प्रचार – प्रसार किया गया।तथा सभी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को आमंत्रण दिया गया। बच्चों को योग का महत्व बताते हुए योग शिविर में आने हेतु प्रेरित किया गया।
गांव में जाकर ग्रामीणों को योग शिविर में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया एवं योग से मिलने वाले लाभ के विषय में जानकारी प्रदान की गई। ग्राम वासियों को अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.