आज दिनांक 15.06.2026
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान जारी
बेमेतरा पुलिस की अपील : भारी वाहन चालक शहर में प्रवेश न करें, बायपास मार्ग का करें उपयोग
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 11 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही।
11 प्रकरण में 8,000/- रूपये समन शुल्क।
साजा बेमेतरा, 15 जून 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस ने आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा शहर में होने वाली भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारी वाहन चालकों से निर्धारित बायपास मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
बेमेतरा यातायात पुलिस की अपील हैं कि रायपुर से कवर्धा, चिल्फी एवं जबलपुर की ओर जाने वाले तथा जबलपुर, चिल्फी, कवर्धा से रायपुर की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों का बेमेतरा शहर के भीतर प्रवेश पूर्णतः वर्जित है। ऐसे वाहन चालक शहर के अंदर प्रवेश करने के बजाय चोरभट्टी बायपास एवं बैजी बायपास मार्ग का उपयोग करें।
बेमेतरा शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए सभी वाहन चालक निर्धारित यातायात नियमों एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों एवं निर्देशों का उल्लंघन कर शहर के अंदर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बेमेतरा यातायात पुलिस टीम ने* सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित बायपास मार्गों का ही उपयोग करें।
यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 14 जून 2026 को यातायात बेमेतरा 11 चालान में 11 वाहन चालको, कुल 11 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, माल वाहक में सवारी बैठाना, तेज गति, घातक तरीके से वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना लायसेंस वाहन चालको के विरूद्ध 11 प्रकरण में 8,000/- रूपये समन शुल्क लिया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि जहिर खान, मोहन साहू, सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.