अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
21 जून को पी.जी. कॉलेज डोम में प्रातः 07 बजे से होगा सामूहिक योगाभ्यास
कवर्धा, 17 जून 2026। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर कबीरधाम जिले में 21 जून को सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 “स्वस्थ आयु के लिए योग“ के थीम पर किया जाएगा। योग दिवस आयोजन में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन जिला प्रशासन कबीरधाम के तत्वावधान में पी.जी. कॉलेज डोम कवर्धा में प्रातः 7 बजे से आयोजित होगा।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन “स्वस्थ आयु के लिए योग“ के थीम पर किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोजन संबंधी सारी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सामूहिक योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ राष्ट्र निर्माण की इस पहल में सहभागी बनें और योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
उल्लेखनीय है कि 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रातः 7 बजे से व्यक्तिगत अथवा संस्था द्वारा पंजीयन कर कार्यक्रम के सफल संचालन उपरांत फोटोध्वीडियो योग संगम पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर अपलोड किए जा सकेंगे। तत्पश्चात वेब के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.