राजनांदगांव
बसन्तपुर जूनियर साई क्लब द्वारा आयोजित अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, अंपायर लायंस इलेवन बनी विजेता
राजनांदगांव। बसन्तपुर जूनियर साई क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य एवं सफल समापन हुआ। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शहरी क्षेत्र से दुर्ग, भिलाई,राजनांदगाँव और ग्रामीण क्षेत्रों से मोहला-मानपुर-चौकी, अर्जुनी, डोंगरगांव, सुरगी के लगभग 90 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट का सफल संचालन गगनदीप चीमा एवं गोपी यादव के नेतृत्व में किया गया। वहीं अंपायर के रूप में दुर्गेश साहू, कनक साहू, लुकेश (बंटी) साहू एवं लाल बहादुर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में साई क्लब के सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
एम्पायर लायंस इलेवन एवं विलेजर इलेवन के मध्य खेला गया। एम्पायर लायंस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 121 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में विलेजर इलेवन की टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए 115 रन बनाए, लेकिन निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। इस प्रकार एम्पायर लायंस इलेवन ने 6 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गौरव यादव को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” चुना गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सुनील सेन, भाजपा कार्यालय प्रभारी सुरेश साहू, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, समाजसेवी पीयूष चितलांग्या, भूपेश (पप्पू) साहू, सत्ते सरदार, मनीष यदु, आशीष साहू, जय जायसवाल, संजू साहू एवं अभिषेक मेश्राम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील सेन ने आयोजन समिति एवं खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के खेल आयोजनों का निरंतर आयोजन करने का आह्वान किया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.