भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर
अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई
एक बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा
करोड़ों रुपये की लग्जरी कारें बरामद
पुलिस ने अब तक 26 गाड़ियां बरामद की
बरामद की गई गाड़ियों की कीमत साढ़े तीन करोड रुपए से ज्यादा
श्यामपुर सीहोर ओर आसपास के ग्रामीण इलाकों से बरामद की गई
थाना परिसर में कई लग्जरी और हाई-एंड कारें खड़ी हुई
विदिशा निवासी गौरव कुशवाह ने अपनी डिजायर कार 25 हजार रुपये मासिक किराए पर भोपाल के शैलेश जोशी को दी थी
आरोप है कि शैलेश जोशी ने इसी तरह कई गाड़ियां एजेंटों से किराए पर लेकर उन्हें गांव-देहात में गिरवी रखकर आगे बेच दिया..
कई दिनों तक कई गाड़ियों के GPS सिस्टम बंद पाए गए
कई दिनों बाद में 75 हजार रुपये एडवांस लेकर तीसरे व्यक्तियों के को बेच दिया गया
आरोपी शैलेश जोशी की तलाश में जुटी पुलिस..
आरोपी एजेंट से कार लेता था गांव देहात गिरवी रखकर बेचता था
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अमानत में खयानत शिकायत पर कधारा 316(2) के तहत FIR दर्ज
पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि भोपाल के कई थानों के चक्कर काटते रहे, लेकिन आखिरकार अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ रही
जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे गैंग का खुलासा करने की तैयारी में


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.