पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 32 लाख 24 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
कवर्धा, 22 जून 2026। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा पंडरिया विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए 32 लाख 24 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए जनपद पंचायत पंडरिया को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहारा की अनुशंसा से वाटर टैंकर व्यवस्था कार्य ग्राम रुखमीदादर ग्राम पंचायत कांदावानी राशि 1.7 लाख रूपए, पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन का मरम्मत कार्य ग्राम कोदवागोडान राशि 2.5 लाख रूपए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडा में संचालित महाविद्यालय भवन में मरम्मत कार्य ग्राम कुंडा राशि 2 लाख रूपए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, चंडी मंदिर के पास ग्राम कुई राशि 12 लाख रूपए, नाली निर्माण कार्य, राम प्रसाद के घर से बाजार चैक तक (लं.200 मी.) ग्राम भगतपुर राशि 5 लाख रूपए, सी.सी. रोड निर्माण कार्य, इतवारी मछिया के घर से बरटोला की ओर (200 मी.) ग्राम अमनिया राशि 9.04 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.