Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 20, 2026

जिला अस्पताल कवर्धा में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में 32 लोगों की हुई जांच समय पर जांच और जागरूकता ही कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा उपाय

 जिला अस्पताल कवर्धा में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में 32 लोगों की हुई जांच



समय पर जांच और जागरूकता ही कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा उपाय


कवर्धा, 20 जून 2026/ जिला अस्पताल कवर्धा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. दामिनी एवं उनकी टीम ने जांच की। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल 32 लोगों की जांच की गई। इस दौरान मेमोग्राफी के माध्यम से स्तन कैंसर जांच, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी) तथा बच्चेदानी के मुख के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) की जांच हेतु पेप स्मीयर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।


 इस शिविर में जांच के दौरान सात संभावित मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में 12 पुरुष एवं 20 महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें कवर्धा विकासखंड से 25, बोड़ला से 3, सहसपुर लोहारा से 2 तथा अन्य जिलों से 2 लोग शामिल हुए।


    चिकित्सकों ने कहा कि कैंसर एक गंभीर लेकिन काफी हद तक रोकी जा सकने वाली बीमारी है। तंबाकू एवं धूम्रपान से दूरी, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, शराब से परहेज, आवश्यक टीकाकरण तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के माध्यम से कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच के माध्यम से रोग की शीघ्र पहचान और रोकथाम सुनिश्चित करना था। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प लें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर स्वयं एवं अपने परिवार को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें।


लक्षणों के प्रति रहें सतर्क, समय पर जांच व उपचार सबसे जरूरी

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को कैंसर के शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि स्तन में गांठ, मुंह में लंबे समय तक रहने वाला घाव या अल्सर, लगातार खांसी, अत्यधिक थकान, अचानक वजन कम होना, खून की कमी, गले में गांठ, निगलने में कठिनाई तथा असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे संकेत दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad