Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 16, 2026

कलार सिन्हा समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न ज्वाइंट कलेक्टर मिस्टर फ़गेश सिन्हा जी ने दिए टिप्स

 कलार सिन्हा समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न



ज्वाइंट कलेक्टर मिस्टर फ़गेश सिन्हा जी ने दिए टिप्स


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज, जिला राजनांदगांव द्वारा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च शिक्षा एवं करियर के प्रति दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव में किया गया। 




माता बहादुर कलारिन जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के समाज पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा और डिप्टी कलेक्टर  फगेश सिन्हा उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास जगाने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:

सम्मान समारोह: वर्ष 2025 तथा 2026 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

करियर मार्गदर्शन: अनुभवी अतिथियों ने युवाओं को उनके करियर चयन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया।

प्रेरणा सत्र: विद्यार्थियों के लिए विशेष मोटिवेशनल स्पीच और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने करियर से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष  पूनाराम सिन्हा एवं सचिव  रेशुललाल सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करना और उन्हें एक सही मंच प्रदान करना है। समाज के मीडिया प्रभारी  जितेंद्र सिन्हा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत पंजीयन, देव पूजन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद दिन भर शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक सत्रों का दौर चला।

इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने उपस्थित सभी सदस्यों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad