रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
एनआईटी रायपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में रुद्र प्रताप वर्मा का चयन
खरोरा
तिल्दा ब्लॉक के ग्राम जंजगिरा निवासी रुद्र प्रताप वर्मा का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) शाखा में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
रुद्र प्रताप प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, माना से पूरी की है। उनके पिता श्री संतोष वर्मा विद्युत विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती रमाकांत वर्मा गृहिणी हैं।
रुद्र प्रताप ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनके एनआईटी रायपुर में चयन होने से कुर्मी समाज के साथ-साथ परिवार और क्षेत्र के लोगों में गर्व की भावना है। परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.