नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर रानी सौरभ जैन ने दी शुभकामनाएँ
तिल्दा-नेवरा, 16 जून। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 (मिशन वार्ड) की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के जीवन में नए अवसर, नए संकल्प और नई संभावनाएँ लेकर आता है। विद्यार्थियों को पूरी लगन, मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अध्ययन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिश्रम और सकारात्मक सोच से अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकता है।
रानी सौरभ जैन ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह नया शैक्षणिक सत्र सभी विद्यार्थियों के जीवन में सफलता, आत्मविश्वास, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सी एन आई न्यूज तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.