रायपुर रेलवे स्टेशन में 21 दिवसीय जलसेवा का समापन हुआ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा अध्यक्ष श्री प्रहलाद मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित 21 दिवसीय जलसेवा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था द्वारा विगत 21 दिनों से लगातार भीषण गर्मी में यात्रियों को शीतल जल वितरण किया गया, जिसमें हजारों यात्रियों को राहत मिली।
इस सेवा कार्य में समाज के विप्रजनों ने तन, मन और धन से सहयोग करते हुए आयोजन को सफल बनाया। समापन अवसर पर विप्रजनों ने अध्यक्ष श्री प्रहलाद मिश्रा का स्वागत अभिनन्दन किया। श्री मिश्रा ने जलसेवा अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी विप्र बंधुओं, समाजजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि समाज द्वारा भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे सेवा कार्य किए जाते रहेंगे। इस सेवा कार्य के अंतिम दिवस बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे और जलसेवा अभियान में शामिल हुए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.